बॉलीवुड न्यूज़

07 Jun 2015
इंदौर: अभिनेता सुदेश बेरी के खिलाफ जिला कोर्ट में 10 लाख रूपए की धोखाधड़ी का केस चल रहा है। मुंबई की निजी बैंक से 20 करोड़ रूपए का लोन दिलाने के नाम पर उन्होंने इंदौर के बिजनेसमैन से यह राशि ली थी। इसके बाद लोन नहीं कराया न रूपए वापस लौटाए। मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने से सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनंद गौतम की कोर्ट में बिजनेसमैन विलास खरचे ने याचिका लगाई थी। एडवोकेट केके कुन्हारे के अनुसार, खरचे को वर्ष 2011 में देव कृपा प्रालि कंपनी खरीदने के लिए 20 करोड़ की जरूरत थी। उन्होंने दोस्त शैलेंद्र सिंह से संपर्क किया। शैलेंद्र ने लोन दिलाने के लिए बेरी से मुलाकात करवाई। एग्रीमेंट के मुताबिक प्रोसेसिंग फीस 10 लाख रू पए देने के बाद भी लोन नहीं मिला।...Read More >>>
12 Mar 2015
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और विवादित मॉडल पूनम पांडे को बेंगलुरु की एक अदालत से दो साल पुराने मामले में राहत मिली है। दो साल पहले पूनम के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को कोर्ट ने रद्द कर दिया है। मामला साल 2012 का है जब पूनम ने एक विज्ञापन के लिए भगवान विष्णु की तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के चेहरे के साथ सेमी-न्यूड होकर तस्वीरें खिंचवाईं थी। इसके बाद एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में बेंगलुरु के एस उमेश ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया था।
इस केस में अदालत ने उनके खिलाफ 7 नवंबर 2012 को समन जारी करते हुए 26 फरवरी 2013 तक पेश होने का आदेश भी जारी किया था, ताकि वो अपना पक्ष रख सकें। हालांकि पुलिस से समन न मिलने के चलते वो अदालत में पेश नहीं हुई। बेंगलुरु पुलिस को हर बार वो पते पर नहीं मिली, लिहाजा उन्हें समन नहीं दिया जा सका। एक्ट्रेस के वकील की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनके खिलाफ केस को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को बताया कि किसी व्यक्ति ...
Read More >>>